Jainism Thinker की प्रस्तुति 🙏 Vanditu Savva Siddhe — Jai Jinendra मुख्य वेबसाइट →

नमस्ते बच्चो! मैं गजू हूँ 🐘

ब्राह्मी लिपि अनुवादक

नीचे कुछ भी लिखो — मैं उसे ब्राह्मी में बदल दूँगा! ✨

👇 किसी तस्वीर को छूओ!

✏️ लिखो
0 अक्षर
✨ ब्राह्मी में
0 अक्षर 📴 बिना इंटरनेट भी चलता है
📖 नई पुस्तक · मुफ़्त पढ़ें

ब्राह्मी लिपि वर्णाक्षर

अब सभी भाषाओं में सीखना हुआ आसान!

लेखक डॉ. सुरभि जैन · सौजन्य कुंदकुंद कहान वेलफेयर सोसाइटी, खंडवा

👩‍🏫 लेखिका परिचय — विदुषी डॉ. सुरभि जैन
  • पुरालिपि विशेषज्ञ (एपिग्राफिस्ट) — प्राचीन लिपियाँ
  • एम.ए. — प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व
  • प्राकृत रत्न, श्रवणबेलगोला (5 वर्ष) · जैन सिद्धांत विशारद (5 वर्ष)
  • पांडुलिपि विज्ञान (मैनुस्क्रिप्टोलॉजी) — लिप्यंतरण, बेसिक स्तर
  • प्राकृतिक चिकित्सा एवं यौगिक विज्ञान में डॉक्टर (आरोग्य मंदिर) · बी.एससी. (बायो)

लिपियाँ: ब्राह्मी ग्रंथ नेवारी शारदा नागरी नंदिनागरी अंक पल्लव (यवनांक) सुंदरी

  • 🔤 स्वर, व्यंजन, संयुक्ताक्षर — हर अक्षर 9 भाषाओं में
  • 📚 बारहखड़ी · 💯 1 से 100 तक गिनती · 🌸 सुंदरी (अंक) लिपि
  • 🪔 णमोकार महामंत्र ब्राह्मी में · 🖨️ A4 / A5 में प्रिंट करें
📖 पुस्तक खोलो

परस्परोपग्रहो जीवानाम्सब जीव एक-दूसरे का उपकार करते हैं

🛕 3D में देखो

जैन प्रतीक और अष्ट मंगल

  • अर्धचंद्र और बिंदु — सिद्धशिला पर विराजमान सिद्ध भगवान
  • तीन बिंदु — रत्नत्रय: सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र
  • स्वस्तिक — चार गतियाँ: देव, मनुष्य, तिर्यंच और नरक
  • अभय हाथ — “डरो मत!” हथेली में धर्मचक्र (24 आरे = 24 तीर्थंकर) और अहिंसा
  • पूरा आकार — तीन लोक: ऊर्ध्व लोक, मध्य लोक और अधो लोक

कमल के चारों ओर प्रदक्षिणा करते हैं दिगम्बर परम्परा के आठ मंगल द्रव्य — झारी, कलश, दर्पण, चमर, ध्वजा, पंखा, छत्र और ठोना।

जैन ध्वज के पाँच रंग = पंच परमेष्ठी
सफ़ेद अरिहंत · लाल सिद्ध · पीला आचार्य · हरा उपाध्याय · नीला साधु

चित्र-पुस्तक पढ़ो अक्षर, बारहखड़ी, गिनती और सुन्दरी लिपि खेल खेलो ब्राह्मी अक्षर पहचानो, ⭐ तारे जीतो! फोन में फॉन्ट बड़ों की मदद से लगाओ
🗺️ एक अक्षर, कई लिपियाँ · Quick Chart

👉 चार्ट को बाएँ-दाएँ खिसकाकर सभी लिपियाँ देखो

❓ ब्राह्मी लिपि — आपके सवाल

ब्राह्मी लिपि क्या है?

ब्राह्मी भारत की सबसे प्राचीन लिपियों में से एक है। सम्राट अशोक के अधिकांश शिलालेख और कलिंग के जैन सम्राट खारवेल का हाथीगुम्फा शिलालेख इसी लिपि में हैं। देवनागरी, गुजराती, बांग्ला, गुरुमुखी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु जैसी भारत की लगभग सभी लिपियाँ ब्राह्मी से ही विकसित हुई हैं।

इस लिपि का नाम ब्राह्मी क्यों पड़ा?

जैन परम्परा के अनुसार प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने अपनी पुत्री ब्राह्मी को यह लिपि सिखाई, इसलिए इसका नाम ब्राह्मी पड़ा। दूसरी पुत्री सुंदरी को उन्होंने अंक-विद्या सिखाई, जो सुंदरी (अंक) लिपि कहलाती है।

हिन्दी को ब्राह्मी लिपि में कैसे बदलें?

ऊपर के बॉक्स में हिन्दी या 22 में से किसी भी भारतीय भाषा में लिखें — ब्राह्मी रूप तुरंत साथ वाले बॉक्स में दिख जाएगा। ‘कॉपी’ दबाकर उसे WhatsApp या कहीं भी भेज सकते हैं।

क्या यह अनुवादक मुफ़्त है?

हाँ, यह पूरी तरह मुफ़्त है। पेज एक बार खुलने के बाद अनुवाद आपके फोन या कंप्यूटर पर ही होता है, इसलिए यह बिना इंटरनेट भी चलता है।

फोन में ब्राह्मी अक्षर डिब्बे (☐) जैसे क्यों दिखते हैं?

ऐसा तब होता है जब फोन में ब्राह्मी फॉन्ट नहीं होता। ‘फॉन्ट’ वाले पेज से मुफ़्त JinShashan Brahmi फॉन्ट लगाएँ — फिर हर ऐप में ब्राह्मी अक्षर साफ़ दिखेंगे।

ब्राह्मी लिपि सीखने के लिए कौन-सी पुस्तक है?

‘ब्राह्मी लिपि वर्णाक्षर’ (लेखक डॉ. सुरभि जैन, सौजन्य कुंदकुंद कहान वेलफेयर सोसाइटी, खंडवा) — स्वर, व्यंजन, बारहखड़ी और 1 से 100 तक गिनती 9 भाषाओं में, णमोकार महामंत्र और सुंदरी लिपि के साथ। इसे यहीं मुफ़्त पढ़ें और A4 या A5 में प्रिंट करें।